जौनपुर, फरवरी 10 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में सोमवार की शाम पटाखों की चिंगारी की वजह से सगे भाइयों के तीन मड़हे जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना में हजारों का नुकसान हुआ है। गांव निवासी सुभाष यादव और भोला यादव ने अपने घर के सामने पशुओं के रहने, चारा और घरेलू सामान रखने के लिए बड़े-बड़े मड़हे बना रखे थे। सोमवार करीब साढ़े तीन बजे गांव के कुछ बच्चें मड़हे के पास पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान किसी पटाखे की चिंगारी मड़हे में जा गिरी, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने बाल्टी और सबमर्सिबल के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक मड़हों में रखा पशुओं का चारा, सूखे भूसे के भक्कू, बक्सों में रखे कपड़े, गद्दे, रजाइयां, घरेलू सा...