रुडकी, दिसम्बर 3 -- गंगनहर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर बुधवार को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बुलेट व बाइकों के साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चलाए गए चेकिंग अभियान में मंगलवार को पुलिस ने दो बुलेट बाइकों को अपने कब्जे में लिया। जिनके साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकल रही थी। दोनों बुलेट बाइकों को रुड़की गंगनहर कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया है। इसके साथ ही बुधवार को भी दर्जनों लोगों के चालान काटे गए। कुछ बाईकों को सीज भी किया गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे और ध्वनि प्रदूषण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण को रोकना और यातायात नियमों का पालन करवाना है। पुलि...