गढ़वा, मई 2 -- गढ़वा। केतार थानांतर्गत चेचरिया गांव निवासी परशु नारायण सिंह का पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह पटाखा से जलने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जितेंद्र अपने गोतिया की शादी समारोह में बारात डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव गया हुआ था। वहां शादी समारोह में पटाखे फोड़ रहे थे। उसी क्रम में पटाखा उड़कर जितेंद्र को लग गया। उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...