अलीगढ़, जनवरी 21 -- खैर, संवाददाता। पटाखा बुलेट बाइकों की तेज आबाज से जहां बच्चे, बुजुर्ग व आम लोग परेशान हैं। वहीं खैर पुलिस ऐसे बाइक सवार युवकों को चिन्हित कर जल्द ही कार्रवाही करते हुए बाइकों को सीज करेगी। खैर पुलिस ने खाका तैयार कर चौकी प्रभारियों को कार्रवाही के निर्देश दिए है। खैर में बड़े साइलेंसरों से लेस सड़कों पर दौड़ते बुलेट पटाखों की आवाज समस्या बन चुकी है। यह दिल के मरीजों व कमजोर दिल वालों के लिए घातक साबित हो रहे हैं। स्टेटस व टशन के चक्कर में मनचले युवक कानून की धज्जियां उड़ाते हुए बुलेट बाइक पर बड़े साइलेंसर रौब गांठते नजर आ रहे है। जवकि कुछ समय पहले माननीय उच्च न्यायालय ने बुलेट के बड़े साइलेंसरों पर पूर्ण पाबंदी लगा दी थी। किन्तु युवकों पर आदेशों का कोई असर नही पडा और तेज आबाज में पटाखे फोडने की सी आबाज करते हुए बाइकों ...