हरिद्वार, जून 18 -- बहादराबाद क्षेत्र के मूलदासपुर माजरा गांव में बुधवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, फैक्ट्री के धमाके से दो मंजिला फैक्ट्री देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गई। धमाके के बाद क्षेत्र में अफरातफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे में गंभीर रूप से घायल पचास वर्षीय दीपचंद पुत्र अतर सिंह निवासी मूलदासपुर माजरा, बहादराबाद की इलाज के दौरान मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.