नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दीपावली पर ग्रीन पटाखों के सीमित उपयोग की अनुमति देने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश की सांस्कृतिक संवेदनाओं और जनभावनाओं को समझने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति में प्रकाश का पर्व है। यह केवल दीप जलाने का उत्सव नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक और पारिवारिक जीवन में उल्लास, एकता और आशा का भी प्रतीक है। इस पर्व के साथ जुड़ी आतिशबाजी सदियों से लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का हिस्सा रही है। सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय उनकी भावनाओं का सम्मान करता है और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को भी मजबूती देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार हरित और स्वच्छ दिल्ली के संकल्प के प्रति पूरी तरह प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.