हापुड़, दिसम्बर 12 -- शादी की खुशी में पटाखा छोड़े जाने से मुफ्ती इस कदर खफा हो उठे कि निकाह पढ़ाने से ही साफ इंकार कर दिया, जिससे हड़कंप मचने पर बाराती और घरातियों के साथ ही दुल्हे के चेहरे का रंग भी फींका पड़ गया। हालांकि इसी दौरान बारात में आए एक मौलवी ने निकाह पढ़ाकर स्थिति को संभाला। गढ़ क्षेत्र के एक निकटवर्ती गांव से नगर के एक मोहल्ला में युवती की बारात आई थी। इसी दौरान भीड़ में शामिल किसी युवक ने चुपके से पटाखा छोड़ दिया। जिसकी आवाज सुनते ही निकाह पढ़ाने आए मुफ्ती का पारा चढ़ गया, जिन्होंने पटाखा छोड़े जाने के विरोध में निकाह पढ़ाने से साफ इंकार कर दिया। जिससे शादी स्थल पर अजीब सा सन्नाटा पसरने के साथ ही बाराती, घराती और दुल्हे के चेहरे का रंग उतर गया। बाराती और घरातियों समेत स्थानीय लोगों ने मुफ्ती की काफी देर तक खुशामद की, परंतु...