उन्नाव, फरवरी 7 -- उन्नाव, संवाददाता। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर अधिकारियों ने अब्बासपुर गांव में संचालित पटाखा दुकान व गोदाम की जांच की। निरीक्षण के समय गोदाम में उपलब्ध पटाखों के स्टॉक का गहन परीक्षण किया गया तथा भंडारण से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी व सीओ सिटी विनी सिंह के नेतृत्व में सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थित पटाखा गोदाम में मिली खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र मय फोर्स के उपस्थित रहे। गोदाम स्वामी को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित भंडारण, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, वैध लाइसेंस के अनुरक्षण तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सदर एसडीएम व सीओ सिटी से स्पष्ट किया गया कि जन सुरक्षा से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.