साहिबगंज, फरवरी 8 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में बीते शनिवार की देर रात पटाखा की चिंगारी से आग लगने से दो घर जल गया। अगलगी की घटना में घरेलू सामान, आवश्यक कागजात एवं नगदी समेत हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार राधानगर गांव में बीते शुक्रवार की मध्य रात बजे नरेन मंडल की पुत्री के शादी समारोह में बाराती के लोग पटाखा फोड़ रहे थे। इसी बीच पटाखे की चिंगारी सुरेन मंडल एवं महाजनी बेवा के घर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग घरों के अंदर सोएं हुए थे। घरों से धुआं उठते देख परिवार के लोग आनन-फानन में घरों से बाहर निकला। आग की कहर काफी तेज होने के कारण घरों में रखा गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया। इससे आग पूरी तरह विकराल रूप धारण कर लिया। अगलगी की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ...