देवरिया, जनवरी 9 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र मेंपटहेरिया चौराहे पर उस समय सनसनी फैल गयी जब एक अवैध पिस्टल गिरा मिला। माहौल तब और बिगड़ गया जब सूचना पर जांच में पहुंचे दरोगा से नशे में धुत युवक उलझ गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पिस्टल कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर गुरुवार की रात नौ बजे के करीब एक अवैध पिस्टल गिरा मिला। इसकी सूचना किसी ने थाने व डायल 112 को दी। जांच में दरोगा से नशे में धुत एक युवक उलझ गया।पुलिस के अनुसार युवक सूचना देने के एवज में इनाम की मांग कर रहा था इसी बात को लेकर वह दरोगा से उलझ गया था। इसे लेकर कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। अवैध पिस्टल किसका था और कहां से आया, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पटहेरवा के प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम सिंह यादव ने ...