कुशीनगर, फरवरी 10 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया में बने डायवर्जन पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। पटहेरिया में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते अस्थायी डायवर्जन जानलेवा साबित हो रहा है। इससे फोरलेन पर पटहेरिया चौराहा ब्लैक स्पॉट बनने लगा है। फोरलेन के इस चौराहे पर पिछले कुछ दिनों में दर्जनों हादसे हुए हैं, जिसमें कइयों की जान जा चुकी है। पटहेरिया चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के लिये पटहेरिया और रजवटिया के बीच कार्यदायी संस्था द्वारा डायवर्जन किया गया है। आवागमन के लिये एक लेन पर मिट्टी गिरा कर बंद कर अस्थाई डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन होने के बाद से पटहेरिया चौराहे पर हादसों की संख्या में जबदरस्त इजाफा हुआ है। इसको रोकने के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा कोई उपाय नहीं किया जा रहा है जबकि पुलिस की नींदें छीन गयी हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.