देवरिया, जनवरी 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। श्री चर्तुभुजी नारायण क्रिकेट कप के तीसरे लीग मैच में भटवलिया ने पटहेरवा को 134 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। भटवलिया के आदित्य पटेल को प्लेयर ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत पंसरही के प्रधान सुभाष चंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया। शुक्रवार को शहर के देवेंश क्रिकेट अकादमी के मैदान पर ऑल दी बेस्ट क्रिकेट अकादमी पटहेरवा और कमला क्रिकेट अकादमी भटवलिया के बीच मुकाबला हुआ। पटहेरवा के कप्तान पवन नेगी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। भटवलिया की पूरी टीम 35 ओवर में 183 रन बनाकर आउट हो गई। देवांश सिंह ने 28 और अरशद ने 16 रनों की पारी खेली। पटहेरवा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम यादव ने तीन, कुंदन ने दो और चंदन व सूरज ने एक-एक विकेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.