गुड़गांव, अगस्त 5 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी जिले के एक पटवारी को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी शमशेर को बावल तहसील से पकड़ा गया है। एसीबी को एक शिकायतकर्ता से शिकायत मिली थी कि उसके पिता की मृत्यु के बाद जमीन का इंतकाल उसके और उसके भाई के नाम करने के लिए पटवारी शमशेर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पहले ही पटवारी को नौ हजार रुपये दे चुका था और अब बाकी के 11 हजार रुपये देने के लिए कहा जा रहा था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने एक जाल बिछाया पांच अगस्त को पटवारी शमशेर को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। एसीबी ने आरोपी के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.