हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी। समाजसेवी विशाल वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को लोगों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शहरी क्षेत्र के पटवारी पिछले एक माह से दफ्तर में नहीं मिल रहे हैं। जिसके चलते महिलाओं, बुजुर्गों व लोगों को जन्म, जाति व उत्तरजीवी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोगों को आए दिन तहसील दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने मामले में तहसीलदार कुलदीप पांडे से मुलाकात कर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि किसी भी प्रमाण पत्र के बनने में 15 दिन का समय लगता है। यदि किसी भी व्यक्ति का 15 दिन के बाद प्रमाण पत्र नहीं बनता है तो मामले में जिम्मेदारी पटवारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उन्हें जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.