काशीपुर, अगस्त 31 -- काशीपुर, संवाददाता। बाजपुर में तैनात पटवारी दौलत सिंह की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर जसपुर विधायक आदेश चौहान व ग्रामीणों के साथ आईटीआई थाना घेराव कर न्याय की मांग उठाई। उन्होंने चार सितंबर तक मामले का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उल्लेखनीय है कि 27 अगस्त को काशीपुर निवासी पटवारी दौलत सिंह की मौत हुई थी। परिजनों के अनुसार, मौके पर उनकी पत्नी ने बताया कि उन्होंने पंखे से लटककर आत्महत्या की है। लेकिन ग्राम तालमपुर निवासी मृतक के भाई ने पत्नी व सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने लापरवाही बरती और अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी आक्रोश में रविवार को परिजन, विधायक व ग्रामीण थाने पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.