काशीपुर, सितम्बर 20 -- काशीपुर, संवाददाता। तालबपुर निवासी राजस्व उपनिरीक्षक दौलत सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने उनकी पत्नी ललिता और सास राजबाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मृतक के भाई पाकेश कुमार ने बताया कि दौलत सिंह तहसील बाजपुर में कार्यरत थे और उनका विवाह नवंबर 2019 में ललिता से हुआ था। भाभी ललिता वर्तमान में सहायक समाज कल्याण अधिकारी (एएसडब्ल्यूओ) गदरपुर/जसपुर में तैनात हैं। पाकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि अक्सर माता-पिता बीमारी और मेरे पढ़ाई के खर्च को लेकर भाभी भाई दौलत सिंह से झगड़ा करती थी। जबकि वह माता-पिता का इलाज कराना चाहते थे। इसी वजह से भाभी उन्हें लेकर काशीपुर में सरकार क्वार्टर में रहने लगीं। 27 अगस्त की सुबह लगभग 7:45 बजे उनकी अचानक मौत हो गई। जब वह काशीपुर पहुंचा तो प्रारंभ में भाभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.