रामपुर, फरवरी 25 -- पटवाई। क्षेत्र में रामपुर शाहबाद के किनारे बिना अनुमति की अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कराई। थाना क्षेत्र के नदना गांव में गाटा संख्या 140, मुबीन पुत्र शफीक अली, राजकुमार पुत्र नत्थू सिंह और जब्बार पुत्र इक़बाल और संख्या 40, सौरभ पुत्र सुफल कुमार के द्वारा जिला पंचायत की एनओसी प्राप्त किए बिना प्लॉटिंग का कार्य कराया जा रहा था। जिसमें मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...