रामपुर, अगस्त 9 -- थाना क्षेत्र के रजौड़ा गांव के निवासी संजीव पुत्र होरीलाल ने रुद्रपुर में अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि संजीव पिछले दो सालों से रुद्रपुर में एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। वह अपनी पत्नी और बच्चों को भी अपने साथ ले गया था। बृहस्पतिवार की शाम, संजीव ने फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि करीब पांच साल पहले हल्द्वानी की एक लड़की से संजीव ने लव मैरिज की थी। उसके दो छोटे बेटे हैं, जिनकी उम्र चार साल और दो साल है। घटना के कारण का कोई कारण नहीं पता चला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.