औरंगाबाद, फरवरी 2 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के रेपुरा में खेती-पटवन हेतु लगे मोटर की चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में राधेश्याम सिंह द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि घर से पश्चिम दिशा में खेती पटवन हेतु मोटर लगा हुआ था। अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चुरा लिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...