फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 4 -- फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र के कटरौली पट्टी निवासी रेनू देवी की बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा कमालगंज रेलवे स्टेशन पर हुआ। बताया गया कि रेनू देवी पैसेंजर ट्रेन से लखनऊ दवा लेने जा रही थीं। स्टेशन पर पटरी पार करते समय वह अचानक एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.