भदोही, दिसम्बर 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के पास पटरी पर दुकान सजने से एंबुलेंस संचालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। राजा पार्क के पास दो दर्जन से ज्यादा पटरी दुकानें सज रही हैं। इसके चलते मरीज एवं सड़क दुर्घटना में घायलों को लेकर आने वाले एंबुलेंस चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस चालक सायरन बजाते रहते हैं, लेकिन पटरी दुकानदारों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। दुकानों के सामने खड़े बाइक और साइकिल भी जाम का कारण बन रहे हैं। आए दिन लग रहे जाम के झाम में फंसकर लोग हैरान हो रहे हैं। पटरी दुकानों को लगाने की व्यवस्था अन्यत्र स्थानों पर कर दी जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.