जौनपुर, फरवरी 15 -- जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के लालाबाजार में शुक्रवार की देर रात एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पास स्थित एक दुकान और यात्री प्रतीक्षालय भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद बाजार तिराहे पर अफरा-तफरी मच गई। जौनपुर की ओर से मछलीशहर की दिशा में जा रही एक कार लालाबाजार तिराहे के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। अपने निर्धारित मार्ग से हटकर विपरीत पटरी पर चढ़ गई। उसी समय मसीदा गांव निवासी अखिलेश कुमार अपनी बाइक खड़ी कर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए थे। कार ने पहले उनकी बाइक को टक्कर मारी, फिर एक दुकान में घुसते हुए पास बने यात्री प्रतीक्षालय को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मसीदा गांव के ग्राम प्रधान विजय शंकर यादव एवं घायल युवक के परिजनो...