गौरीगंज, नवम्बर 5 -- संग्रामपुर। जरौटा गांव से कसारा पूरे गड़ेरियन गांव को जाने वाले इण्टरलांकिग मार्ग के दोनों पटरियों पर जंगली बबूल व कंटीली झाड़ियां उगी हुई हैं। बबूल की डालों ने पूरे मार्ग को ढंक लिया है। इस मार्ग से सैकड़ों छात्र-छात्राएं व वाहन चालक आते-जाते रहते हैं। वे सब इन कंटीली झाड़ियों से प्रायः घायल होते रहते हैं। तारापुर ग्राम पंचायत में भी कंटीली झाड़ियां उगी हुई हैं। ग्रामप्रधान से कई बार इन झाडियों को कटवाने की मांग किया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...