सीतापुर, जनवरी 12 -- सीतापुर, संवाददाता। लालबाग चौराहे से लेकर आंख अस्पताल तक सड़क किनारे पटरी दुकानें हटाए जाने के बाद परेशान दुकानदार सोमवार को एसडीएम सदर से मिले और अपनी समस्या से अवगत कराया। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें उसी स्थान पर बसाया जाए। पटरी दुकानदार की अगुवाई कर रहे भगवती कुमार ने बताया कि दुकानदारों के अनुसार दुकानें हटने के बाद उनके सामने रोज़गार का गंभीर संकट खड़ा हो गया है और परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों ने बताया कि वह लगभग 50 वर्षों से सड़क किनारे नाले के पीछे बने पटरी पर छोटे-छोटे ठेले और दुकानें लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते आ रहे थे, लेकिन अचानक उन्हें सड़क पटरी से हटा दिया गया, जिससे उनकी आजीविका पर बहुत असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि वह यातायात में बाधा नहीं बनेंगे। साथ ही प्रशासन के नि...