प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज। प्रयागराज, आजाद स्ट्रीट वेंडर यूनियन की ओर से पटरी दुकानदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को रोकने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से गुहार लगाई गई। यूनियन के पदाधिकारी ने पटरी दुकानदारों के साथ बुधवार को डिप्टी सीएम से कटरा स्थित रामवाटिका में मुलाकात की। यूनियन के प्रदेश महामंत्री ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन दिया। यूनियन महामंत्री के अनुसार डिप्टी सीएम ने पटरी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई रुकवाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...