सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- ककरहवा। कस्बे के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ अतिक्रमण रहने से आए दिन जाम लग जा रहा है। इससे विद्यालय के बच्चों व आमजन को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस व स्कूली बच्चों को आते-जाते समय अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। मेन चौक से लेकर बॉर्डर तक जाम की समस्या ने सभी को परेशान कर रखा है। स्थानीय निवासी मनोज जायसवाल, कैलाश कौशल, विनोद कौशल, भवानी वर्मा, विजय गुप्त, घुन्नू जायसवाल, भल्लू गुप्त आदि ने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...