आजमगढ़, दिसम्बर 7 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के भीरा रोड, बाई पास मार्ग सहित कई स्थानों पर सड़कों की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा गिट्टी और बालू गिराकर कारोबार किया जा रहा है। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क के पटरियों पर अवैध अतिक्रमण के कारण राहगीरों के साथ स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। नगर पंचायत लालगंज से भीरा जाने वाले मार्ग पर श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज की बाउंड्री से सटाकर सड़क की पटरियों तक गिट्टी और बालू रख दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रालियों को सड़क पर खड़ा कर बालू-गिट्टी लोड किया जाता है। जिससे संकरी सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.