जमशेदपुर, जून 18 -- पटमदा: पटमदा से डिमना लेक व अलकतरा फैक्ट्री के रास्ते जमशेदपुर के लिए आवागमन करने वाले लोगों की बारिश के बाद परेशानी बढ़ गई है। खासकर दुपहिया वाहन सवारों के लिए सड़क पर जमा पानी दुर्घटना का कारण बन रहा है। इसके अलावा जरा सी भी असावधानी से कपड़े गंदा होना आम बात है। राहगीरों का कहना है कि पानी की निकासी हेतु पूर्व में की गई व्यवस्था बंद हो जाने से पिछले कई महीनों से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। पथ निर्माण विभाग की ओर से पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं किए जाने से लोग परेशान हैं और कभी- कभी तो इस घाटी में जाम भी लग जाता है। इसपर न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही जनप्रतिनिधियों का। क्षेत्र के युवा समाजसेवी उमेश चंद्र महतो का कहना है कि सड़क किनारे रेलिंग लगाने की वजह से पहले की तुलना में सड़क भी संकीर्ण हो चुकी है जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.