जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर प्रोजेक्ट उल्लास के अंतर्गत आगामी 9 एवं 10 अक्तूबर को मिर्गी (एपिलेप्सी) निवारण कैम्प का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) पटमदा में किया जाएगा। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वास्थ्य पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की एवं जरूरी निर्देश दिए। शिविर में एम्स नई दिल्ली से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शामिल होगी और मरीजों को उन्नत परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट उल्लास का उद्देश्य है कि मिर्गी के मरीजों को चिह्नित कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कैम्प के सफल संचालन के लिए सभी लॉजिस्टिक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित हो। साथ ही, व्यापक स्तर पर प्रचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.