जमशेदपुर, मार्च 28 -- उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पटमदा व कमलपुर थाने में बुधवार को भूमि विवाद संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। प्रत्येक गुरुवार को भूमि विवाद दिवस को जमीन संबंधी मामले का निपटारा किया जाता है। पटमदा थाने में दो एवं कमलपुर थाने में पांच मामले सामने आए, जिसमें से दोनों ही थानों में एक-एक मामले का समाधान किया गया। मौके पर पटमदा थाने में अंचल अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास व थाना प्रभारी करमपाल भगत एवं कर्मचारी मौजूद थे। कमलपुर थाने में सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, थाना प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर, ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो, सीआई, हल्का कर्मचारी व आमीन आदि उपस्थित थे। इस दौरान भूमि सीमांकन, नामांतरण, भूमि दखल, म्यूटेशन आदि से संबंधित आवेदन फरियादियों से लिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.