जमशेदपुर, फरवरी 26 -- पटमदा प्रखंड परिसर में सोमवार को कल्याण विभाग द्वारा उन्नति का पहिया योजना के तहत 160 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल पटमदा के गेंगाडा, बांगुड़दा, गोपालपुर व काश्मार स्कूल के आठवीं कक्षा के बच्चों में बांटी गई। विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साइकिल उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी विधायक मंगल कालिंदी के हाथों सैंकड़ों विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण किया जा चुका है। मौके पर बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, पटमदा दक्षिणी के जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अभय कुमार सहित शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.