जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह का आयोजन गुरुवार को पटमदा बीआरसी प्रांगण में किया गया। इसमें प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रांकन में कक्षा 6 से 8 वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोड़सा की श्रुति कुमारी प्रथम, वर्ग 9 से 12 में केजीबीवी की प्रतिमा हांसदा प्रथम रहीं। क्विज प्रतियोगिता के 6 से 8 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोड़सा की छात्रा रिंकू कुमारी प्रथम, वर्ग 9 से 12 में आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा की श्रुति महतो प्रथम, निबंध वर्ग में 6 से 8 में केजीबीवी पटमदा की श्रुति मिश्रा प्रथम, वर्ग 9 से 12 में 2 आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा के छात्र किशोर प्रामाणिक प्रथम रहे। कथावाचन में आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा के कौशिक मिश्रा प्रथम, एकल गायन में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा की ...