जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद गुरुवार सुबह करीब 8 बजे से कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकू गांव में प्रतिबंधित भैंसा (काड़ा) लड़ाई का आयोजन चल रहा था। सुबह 10 बजे एक जोड़े की लड़ाई हो चुकी थी और दूसरे जोड़े को लड़ाने की तैयारी चल रही थी। पहले जोड़े में गांव के भैंसा ने जीत दर्ज की। गुप्त सूचना पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे पटमदा के अंचलाधिकारी (सीओ) डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने छापेमारी की तो मैदान खाली हो गया और आयोजक कमेटी से जुड़े सदस्य इधर-उधर भागने लगे। टेंट हाउस के कर्मचारी माइक खोलकर भागने लगे। सूत्र बताते हैं कि अंचलाधिकारी की गाड़ी उस रास्ते में घुसने के तुरंत बाद किसी ने आयोजक कमेटी को सूचित कर दिया था इसलिए मैदान खाली हो गया। हालांकि वहां पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों एवं पटमदा क्षेत्र के गांवों से पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.