जमशेदपुर, फरवरी 21 -- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक-इंटर की बोर्ड परीक्षा के छठे दिन बुधवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के दो केंद्रों पर परीक्षा हुई। मध्य विद्यालय पटमदा (बीआरसी) में इंटर के 84 विद्यार्थियों और एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में इंटर के 44 विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। दोनों जगह शत प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। मध्य विद्यालय पटमदा में इंटर की परीक्षा दे रही एसएस प्लस टू हाईस्कूल पटमदा की छात्रा सुजाता महतो की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद केंद्राधीक्षक ने पटमदा सीएचसी की मेडिकल टीम को बुलाकर इलाज करवाया। इसके बाद छात्रा ने परीक्षा दी। एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में केंद्राधीक्षक डॉ. मिथिलेश कुमार और मध्य विद्यालय पटमदा में केंद्राधीक्षक नीतिश कुमार उपस्थित थे। दोनों परीक्षा केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.