जमशेदपुर, मार्च 17 -- ग्रामीण बैंक पटमदा शाखा के समीप शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से एंबुलेंस और निजी वाहनों से जमशेदपुर भेजा गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। बाइक पर सवार 3 युवक रमेश कर्मकार, कार्तिक कर्मकार व लखन सिंह बोड़ाम थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव के निवासी हैं और बुलेट सवार अनिमेष तिवारी एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा निवासी हैं। पीछे बैठा किशोर कृष्णा श्रीवास्तव पश्चिम बंगाल के आसनसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्टी का निवासी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गेरुआ निवासी युवक कांकीडीह महुलतल हाट से अपने घर लौट रहे थे, जबकि बालीगुमा निवासी अनिमेष बच्चे को छोड़ने पुरुलिया जा रहे थे। कुल्टी निवासी कृष्णा श्रीवास्तव (12) 2 महीने से बालीगुमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.