जमशेदपुर, फरवरी 19 -- पटमदा: जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे से कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकू गांव में प्रतिबंधित भैंसा (काड़ा) लड़ाई का आयोजन चल रहा था। एक जोड़े की लड़ाई हो चुकी थी और दूसरे जोड़े को लड़ाने की तैयारी चल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे पटमदा के अंचलाधिकारी (सीओ) डॉ. राजेंद्र कुमार दास के पहुंचते ही मैदान खाली हो गया और आयोजक कमेटी से जुड़े सदस्य इधर -उधर भागने लगे। टेंट हाउस के कर्मचारी माइक खोलने लगे और देखते ही देखते पूरा मैदान खाली हो गया। जबकि मैदान से थोड़ी दूर बंधा कई भैंसे को अंचलाधिकारी के कहने पर पशुपालक अपने घर ले गए। यह मैदान पश्चिम बंगाल सीमा से सटा हुआ है और करीब आधे किमी दूर से ही पश्चिम बंगाल की सीमा लगती है। इसकी सूचना सुबह 8 बजे कमलपुर थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.