जमशेदपुर, जनवरी 6 -- पटमदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंहभूम की ओर से सोमवार को पटमदा अंचल सभागार में ग्राम प्रधान संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशा छोड़ो जीवन जोड़ो विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम प्रधान बृंदावन दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित प्रधानों ने अपने-अपने गांवों में नशा मुक्ति अभियान चलाने का संकल्प लिया। मौके पर अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेसा कानून लागू किए जाने से ग्राम सभा को मजबूती मिली है। अब ग्राम सभा के माध्यम से गांवों के विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांवों में शराब, तंबाकू उत्पादों समेत अन्य मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि नशा मुक्त समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने अभियान की सफलता के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.