जमशेदपुर, फरवरी 22 -- पटमदा। शनिवार की अहले सुबह करीब 4 बजे पटमदा के कमलपुर थाना अंतर्गत कांकीडीह - दांदूडीह मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना में 3 हाइवा पलट गए, जबकि एक हाइवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक ओवरलोडेड हाइवा का खेजुरडीह पुलिया से आगे खेरडूंगरी में ब्रेक फेल हो गया। इस कारण विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे हाइवा से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों हाइवा पलट गए। वहीं पीछे-पीछे चल रहे दो अन्य हाइवा भी इसमें दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के वक्त हाइवा एवं अन्य ट्रकों के तेज रफ्तार में परिचालन होने की वजह से खासकर दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.