जमशेदपुर, दिसम्बर 27 -- पटमदा प्रखंड मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर पटमदा बस्ती में पिछले सात महीने से सोलर संचालित जलमीनार और चापाकल खराब पड़े हैं। इससे बस्ती के करीब 30 परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत के कारण खासकर महिलाओं को दूसरे घरों या दूर-दराज के इलाकों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक महिलाएं खाली बर्तन लेकर जलमीनार के सामने पहुंचीं और विभाग के प्रति विरोध जताते हुए मरम्मत की मांग की। बस्ती निवासी अंजना महतो, ममता महतो, सुनीता महतो, पद्मा प्रमाणिक, सरला प्रमाणिक, सस्ता प्रमाणिक और सुंदरा महतो ने बताया कि बस्ती का एकमात्र चापाकल और जलमीनार दोनों ही लंबे समय से खराब हैं। पर्व-त्योहार के समय समस्या और बढ़ जाती है। टुसू पर्व नजदीक होने के कारण चिंता और बढ़ गई है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.