जमशेदपुर, फरवरी 5 -- पटमदा: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में गुरुवार को दीक्षांत समारोह का शुभारंभ दोपहर 1 बजे जुगसलाई विधायक सह शासी निकाय के अध्यक्ष मंगल कालिंदी एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर स्वागत भाषण देते हुए सचिव चन्द्रशेखर टुडू ने कहा कि यह पहला दीक्षांत समारोह है कॉलेज का। इसमें 2018- 21, 2019- 22 एवं 2020- 23 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान की जाएगी। उन्होंने समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस कॉलेज के निरंतर प्रगति के लिए वे अध्यक्ष के साथ लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में पीजी और बीएड की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर तैयारी चल रही है। उन्होंने कॉलेज को नैक से मिली बी ग्रेड की मान्यता को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताई। मौ...