जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- पटमदा। पटमदा के गेंगाड़ा गांव निवासी एवं आदिवासी हाईस्कूल बांगुडदा के पूर्व छात्र रहे सेवानिवृत्त शिक्षक प्रह्लाद सरकार (86) का गुरुवार शाम बिरसानगर स्थित अस्थायी निवास स्थान में निधन हो गया। वे ईस्ट बंगाल कॉलोनी मिडिल स्कूल जमशेदपुर से 1999 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। देर शाम भुइयांडीह बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया था। उनकी पत्नी का निधन छह महीने पहले हुआ था। वह अपने पीछे दो पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.