जमशेदपुर, मई 18 -- पटमदा: पटमदा के बनडीह मोड़ में एक निजी अस्पताल की ओर से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों लोग पहुंचे। इस दौरान डॉ. नागेन्द्र सिंह समेत अन्य चिकित्सकों द्वारा जांचोपरांत मरीजों को मुफ्त में दवाइयां भी दी गईं। शिविर को सफल बनाने में पटमदा के सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो एवं स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि पश्चिम बंगाल सीमा से सटे बनडीह प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में ओड़िया, बनकुंचिया, काश्मार व कुमीर पंचायत के अलावा बंगाल के लोगों ने भी इसका लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि कुल 15 चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.