जमशेदपुर, मई 31 -- पटमदा के पवनपुर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे नहाने गए एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 35 वर्षीय सम्बर मुर्मू अकेले ही घर से नहाने के लिए गांव के तालाब में गया था। करीब 2 घंटे तक नहीं लौटने पर घर के लोग उसकी तलाश में तालाब पहुंचे तो वहां नहीं मिला। फिर तालाब के अंदर पानी में तलाश करने पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मृत अवस्था में तालाब से निकाला गया। शव बाहर निकलते ही घर में कोहराम मच गया। बताते हैं कि घर में उसकी पत्नी मंगली मुर्मू (30), तीन बेटियां पूजा मुर्मू (13), जननी मुर्मू (11), शिवानी मुर्मू (9) एवं बूढ़े माता-पिता हैं। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मौके पर पहुंचे पारा लीगल वालंटियर (पीएलवी) निताई चंद्र गोराई ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और परिजनों के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.