जमशेदपुर, मार्च 23 -- पटमदा: पटमदा प्रखंड के दगड़ीगोड़ा स्थित श्री श्री हरि साधना आश्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक गुणधर घोषाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान श्री श्री हरि साधना आश्रम में महाप्रभु जगन्नाथ जी का मंदिर निर्माण एवं गोपालपुर गांव में मौसीबाड़ी का निर्माण हेतु निर्णय लिया गया। साथ ही इस वर्ष पहली बार रथयात्रा भी निकालने का निर्णय हुआ इसके लिए रथ का निर्माण भी कराया जाएगा। बैठक में मौजूद गोपालपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक गिरिजा प्रसाद मिश्रा ने मौसीबाड़ी के लिए दो डिसमिल जमीन दान में देने की घोषणा की। आश्रम संचालक शंभू दास बाबाजी ने बताया कि मंदिर निर्माण हेतु 15 अप्रैल को बांग्ला नववर्ष (पहला बैशाख) के उपलक्ष्य में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसकी तैयारी हेतु अगली बैठक 2 अप्रैल को आश्रम परिसर में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.