जमशेदपुर, मार्च 10 -- एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा के कक्षा 9वीं के छात्र सह खेडुआ गांव निवासी तुषार मंडल ने भारत सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित इंस्पायर्ड मानक अवॉर्ड के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि तुषार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिला है। पुरस्कार राशि से तुषार अगली प्रतियोगिता के लिए प्रोजेक्ट बनाएंगे। इंस्पायर्ड मानक अवॉर्ड के लिए पूरे राज्य में 521 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित प्रतिभागी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में सफल होने पर आगे भी छात्र को विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य ने गाइड शिक्षक स्नेहाशीष चटर्जी एवं राशिद नेसार को बधाई देते हुए छात्र तुषार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.