जमशेदपुर, मई 18 -- पटमदा की काश्मार पंचायत के गेंगाड़ा गांव में शुक्रवार को शिव गांजन सह चड़क मेला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक शामिल हुए। कमेटी के आमंत्रण पर झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो, स्थानीय जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो और पूर्व पार्षद स्वपन कुमार महतो मंदिर में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व गुरुवार रात से लेकर दूसरे दिन सुबह तक छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। दूसरी ओर, आस्तिक महतो बोड़ाम प्रखंड के मुकरूडीह गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो के साथ शामिल होकर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.