जमशेदपुर, जनवरी 21 -- पटमदा: पूर्वी सिंहभूम जिला पशुपालन कार्यालय की ओर से बुधवार को पटमदा के काश्मार पंचायत मंडप परिसर में बछड़ा प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काश्मार पंचायत के काश्मार, कुमारदा, गेंगाड़ा, सांजड़ा, नूतनडीह गांवों से 90 बछड़ा लेकर पशुपालक पहुंचे। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को मुखिया लक्ष्मी सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया। प्रथम विधान कुंभकार (सांजड़ा), चंचल कुंभकार (सांजड़ा) एवं तृतीय स्थान स्वपन कुमार तिवारी (काश्मार) ने प्राप्त किया। मौके पर अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुरेश झा ने कहा कि जनजागृति अभियान के तहत यह कार्यक्रम है ताकि अगले वर्ष इससे भी अधिक पशुपालक शामिल हों और सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके। उत्तम पशु प्रबंधन के द्वारा पशुपालन से अपनी आमदनी बढ़ा स...