जमशेदपुर, अगस्त 7 -- पटमदा: एसएस 2 उच्च विद्यालय पटमदा के प्रांगण में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशानुसार बुधवार एवं गुरुवार को भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की सतत प्रगति एवं भविष्य की संभावनाओं को लेकर विद्यार्थियों को गाइड द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है एवं अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनकी रुचि बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र यह जान पाएंगे कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का जीवन में किस प्रकार उपयोग हो सकता है।प्रदर्शनी में विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.