जमशेदपुर, मई 16 -- विकास समिति टेल्को, सीएसआर टाटा मोटर्स के प्रोजेक्ट पदाधिकारी कल्याण भकत ने शुक्रवार को पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला में छात्र -छात्राओं को टाटा मोटर्स अप्रेंटिसशिप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान भकत ने कहा कि 2 साल का अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कोर्स में 18 से 23 साल आयु वर्ग के लड़के इसमें आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता- 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंक या 2 साल का आईटीआई होना चाहिए। इस दौरान प्रशिक्षुओं को प्रतिमाह 12168 रुपए की छात्रवृत्ति, कैंटीन और आने-जाने की सुविधा, सेफ्टी जूते, यूनिफॉर्म, पीपीई किट एवं 18 दोनों की सालाना छुट्टी वर्ग की सुविधा मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन रिटेन टेस्ट और इंटरव्यू के बाद होगा। इसमें शामिल होने के लिए 10वीं और 12वीं का ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और बायोडाटा लेकर जमशेदपुर के टेल्को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.