जमशेदपुर, जुलाई 19 -- शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत अलकतरा फैक्ट्री से 200 मीटर दूर डिमना नाला घाटी पर एक ट्रैक्टर फंस गया। इसके कारण पटमदा रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के बीचोंबीच ट्रैक्टर फंसने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर करीब साढ़े 5 बजे बोड़ाम थाने के एएसआई एवं शांति समिति सदस्य लुलु बहादुर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को टोचन कर हटाया गया और यातायात सुचारु हुआ। इस दौरान कई कार और अन्य वाहन सवार लोगों ने वैकल्पिक रास्ते से फदलोगोड़ा होकर जमशेदपुर का रुख किया। जाम में फंसे अधिकतर लोग मजदूर और नौकरीपेशा वर्ग से थे, जो काम खत्म कर अपने घर पटमदा, बोड़ाम या जमशेदपुर लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.